Friday, February 13, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : मुनीम से 34.50 लाख लूट के मामले में फरार दो...

लखनऊ : मुनीम से 34.50 लाख लूट के मामले में फरार दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

लखनऊ(हि.स.)। गोसाईगंज थाना पुलिस और सर्विलांस सेल टीम ने आज दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये वो बदमाश है, जिन्होंने मुनीम को बंधक बनाकर 34.50 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये थे। इस लूटकांड का मुख्य आरोपी कैब चालक पहले ही जेल जा चुका है।

सहायक पुलिस आयुक्त स्वाति चौधरी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त सीतापुर निवासी संदीप कुमार और अशोक कुमार है। इनके पास से पुलिस को लूटे गए तीन लाख पचहत्तर हजार रुपये, एक-एक तमंचा बरामद हुआ है।

सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि जानकीपुरम निवासी रिपन कंसल ने एक तहरीर दी थी। इसमें उन्होंने बताया कि उनके मुनीम भोला सिंह और चालक कमलेश तगादा का पैसा करीब 34.50 लाख रुपये लेकर वापस आ रहे थे तो बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाकर उनसे लूटपाट कर ली। पुलिस ने गहनता से जांच की और साक्ष्यों के आधार पर चालक कमलेश से पूछताछ की तो उसने सारे गुनाह कुबुल कर लिया। पुलिस ने इस लूटकांड का खुलासा करते हुए सरगना कमलेश को जेल भेज दिया, जबकि उसके साथी संदीप और अशोक की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने आज इन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular