गिरफ्तारी वारंट के लिए कोर्ट पहुंची पुलिस
लखनऊ। संपत्ति विवाद में अपने चाचा और चचेरे भाइयों को फंसाने के लिए खुद पर हमले की साजिश रचने के आरोपी मशहूर शायर मुनव्वर राणा के बेटे तबरेज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में गिरफ्तारी वारंट जारी करने का प्रार्थनापत्र दिया है। पिछले दिनों रायबरेली में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर त्रिपुला चौराहे पर स्थित एक पेट्रोलपंप पर तबरेज राना पर सरेशाम जानलेवा हमला किया गया था।
इस ममले में तबरेज ने कोतवाली में हमले की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए अपने चाचा इस्माइल राना, राफे राना, शकील राना, जमील राना और चचेरे भाई यासर राना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने जांच में मामला झूठा पाया। एसपी ने घटना का खुलासा करते हुए दावा किया था कि तबरेज ने अपने ऊपर हमले की साजिश खुद रची थी। पुलिस के मुताबिक साजिश में साथ देने और तबरेज की कार पर गोली चलाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी है। इतना ही नहीं पुलिस ने तबरेज की तलाश में लखनऊ स्थित उनके आवास पर छापा भी मारा था, लेकिन वह फरार हो गया। तभी से पुलिस तबरेज की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। अब पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। मुकदमे के विवेचनाधिकारी कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजकुमार पांडे ने सीजेएम कोर्ट में तबरेज की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किए जाने का प्रार्थनापत्र दिया है।
लखनऊ : मुनव्वर राणा के बेटे तबरेज की बढ़ी मुश्किलें
RELATED ARTICLES
