Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : मुख्यमंत्री आवास घेरने जा रही कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस...

लखनऊ : मुख्यमंत्री आवास घेरने जा रही कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

लखनऊ (हि.स.)। अयोध्या में श्रीराम मंदिर से जुड़े ट्रस्ट के एक मामले में विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने आज मुख्यमंत्री आवास घेरने का प्रयास किया। कालिदास मार्ग के मुख्य द्वार पर पुलिस से तीखी नोकझोंक के बाद महिला कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक रोकते हुए मौके से हटाया गया।

कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन को रोकने के बाद गौतमपल्ली थाना के पुलिस जवानों ने उन्हें वज्र वाहन पर बैठाकर इको गार्डन भेज दिया। 
महिला कार्यकर्ताओं ने पुलिस हिरासत में जाने से पहले कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के अयोध्या में मंदिर ट्रस्ट में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में पार्टी का रूख सामने आने के बाद वे मुख्यमंत्री आवास घेरने जा रही थी, बीच में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। 
बता दें कि कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं का यह प्रदर्शन उस समय हुआ, जब कुछ समय बाद ही मुख्यमंत्री एक बड़ी बैठक करने जा रहे थे। और प्रदर्शन के कुछ मिनटों पहले ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका का भी एक ट्वीट सामने आया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular