Monday, February 16, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : मुआवजे को लेकर अधिवक्ताओं ने सड़क जामकर किया हंगामा

लखनऊ : मुआवजे को लेकर अधिवक्ताओं ने सड़क जामकर किया हंगामा

लखनऊ (हि.स.)। साथी अधिवक्ता की मौत से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने मुआवजे को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री आवास के पास सड़क को जामकर हंगामा शुरु कर दिया। पुलिस ​कमिश्नर डीके ठाकुर के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना प्रदर्शन को समाप्त किया। 

पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, अधिवक्ता विजय कुमार सिंह कैसरबाग के पुराने हाईकोर्ट में बहस के दौरान बेहोश हो गए थे। समय पर इलाज न मिलने पर उनकी मौत हो गई थी। शनिवार को पीड़ित परिवार को मुआवजे के लिए साथी अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास के पास सड़क जामकर हंगामा किया। 
अधिवक्ताओं का आरोप है कि चौराहें पर लगे यातायात जाम की वजह से विजय को अस्पताल समय पर नहीं पहुंचाया जा सका, जिससे उनक मृत्यु हो गई। प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर ने 48 घंटे में मांग पूरी होने का आश्वासन दिया तब जाकर वकीलों ने अपना प्रदर्शन खत्‍म किया। 
इससे पहले सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आदेश कुमार सिंह ने जिला न्यायाधीश से 25 लाख का मुआवजा देने की मांग की। 

RELATED ARTICLES

Most Popular