-बोलीं- भाजपा सरकार में भी जंगलराज, क्या यही इनका कानून का राज व लोकतन्त्र है?
लखनऊ। लखीमपुर में महिला प्रस्तावक के साथ बदसलूकी का मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती ने घटना की निंदा की हैं। शनिवार को मायावती ने ट्वीट करके कहा, यूपी में वर्तमान भाजपा सरकार में भी जंगलराज चल रहा है। यहाँ पंचायत चुनाव में हुई असंख्य हिंसा व लखीमपुर खीरी की एक महिला के साथ की गई बदसलूकी भी अति-शर्मनाक। क्या यही इनका कानून का राज व लोकतन्त्र है? पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि आज़मगढ़ जिले की तरह चन्दौली जिले के बर्थरा खुर्द गाँव में भी दलितों के घरों को दबंगों द्वारा उजाड़ना व उत्पीड़न आदि करना क्या यही इनका दलित प्रेम है? व दुःख यह भी है कि अभी भी केन्द्र व यूपी सरकार के दलित मंत्री चुप हैं, क्यों? यह अति-चिन्तनीय।
उधर, लखीमपुर में महिला प्रस्तावक के साथ बदसलूकी का मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है। सीएम योगी के आदेश पर 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए हैं। जिन्हें सस्पेंड किया गया है उनमें: सीओ मोहम्मदी- अभय प्रताप मल्ल, एसएचओ -आदर्श कुमार सिंह, इंस्पेक्टर हनुमान प्रसाद यादव, एसआई दुर्वेश गंगवार, एसआई उग्रसेन सिंह और एसआई महेश प्रताप शामिल हैं। सीएम ने निर्देश दिया कि घटनास्थल पर तैनात जिम्मेदार अधिकारियों और माहौल बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ तत्काल कठोरतम कार्रवाई की जाए। किसी भी दशा में माहौल खराब करने की एक भी कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी।
लखनऊ : मायावती ने लखीमपुर में महिला के साथ बदसलूकी को बताया अति-शर्मनाक
RELATED ARTICLES
