Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : माफिया अतीक अहमद की करोड़ों की सम्पत्ति होगी कुर्क

लखनऊ : माफिया अतीक अहमद की करोड़ों की सम्पत्ति होगी कुर्क

लखनऊ(हि.स.)। गुजरात की जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के खिलाफ उप्र में प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम शनिवार को प्रदेश की राजधानी के गोमतीनगर विस्तार में करीब 38 करोड़ रुपये की सम्पत्ति कुर्क की जाएगी।

अतीक के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत 14(1) की कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने प्रयारागज, लखनऊ समेत कई जिलों से अब तक करीब एक हजार करोड़ की सपंत्ति कुर्क कर चुकी है। उसकी बैनामी सम्पत्तियों के बारे में पता लगाया तो पुलिस को गोमतीनगर के विजयंत खंड में आवासी व व्यावसायिक एवं गोमतीनगर विस्तार के भैसौरा में दो बड़ी संपत्तियों की जानकारी मिली। इसको लेकर तहसील से भी सारी जानकारी जुटाई गई। इन संपत्तियों को कुर्क करने के लिए प्रशासन ने कोर्ट से आदेश प्राप्त कर लिए हैं। शनिवार को इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी। हालांकि प्रशासन कितने की सम्पत्ति कुर्क करेगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन 34 से 38 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क करने का अनुमान है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular