लखनऊ । उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भर्ती रैली के सोल्जर जनरल ड्यूटी (महिला सैन्य पुलिस) भर्ती रैली के सफल अभ्यार्थियों लिए 25 जुलाई को एएमसी सेंटर और कॉलेज लखनऊ में होने वाली सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) को रद्द कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों के लिए एएमसी सेंटर और कॉलेज में 18 जनवरी से 20 जनवरी तक सोल्डर जनरल ड्यूटी (महिला सैन्य पुलिस) के लिए भर्ती रैली आयोजित की गई थी। भर्ती रैली के सफल अभ्यार्थियों लिए 25 जुलाई को एएमसी सेंटर और कॉलेज लखनऊ में होनेवाली सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) को रद्द कर दिया गया है। जिसके बाद अब इस सामान्य प्रवेश परीक्षा के लिए नई तिथि, तौर-तरीके और निर्देश बाद में जारी किए जाएंगे।
लखनऊ : महिला सेना भर्ती रैली के सफल अभ्यार्थियों की 25 जुलाई को होने वाली परीक्षा रद्द
RELATED ARTICLES
