Tuesday, February 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : महिला सुरक्षा के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश सरकार पूर्णरूप से...

लखनऊ : महिला सुरक्षा के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश सरकार पूर्णरूप से असफल- कांग्रेस

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राज्य मीडिया सदस्य आस्था तिवारी ने कहा कि महिला सुरक्षा के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश सरकार पूर्णरूप से असफल है। 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 2017 के चुनाव के दौरान जनता से वादा किया था कि सरकार बनते ही अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग जायेंगे। अपराधियों के प्रदेश छोड़ने की बात तो दूर प्रदेश में महिलाओं पर अपराध में बढ़ोत्तरी हो गयी। 
एनसीआरबी की रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में प्रदेश में महिलाओं से अपराध की घटनाओं में 66 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। 
उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में आई एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक में प्रदेश में हर दो घंटे में एक दुष्कर्म की घटना को दर्ज हुई है। जिसके बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त होने की जगह अपराध युक्त हो गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की योगी सरकार ने अपराधियों व महिलाओं के साथ अपराध करने वालों को अनेक अवसरों पर खुला संरक्षण दिया। पीड़िता को दबाव में लेकर बयान बदलने के लिये मजबूर किया गया। यही नहीं अनेक पीड़िता के विरुद्ध  फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर उन्हें न्याय देने के बजाय जेल भेजा गया। इस सरकार में अपराधी बेखौफ और जनता खौफ के साये में जिंदा रहने को विवश है।

RELATED ARTICLES

Most Popular