लखनऊ । उत्तरप्रदेश ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त हो गए हैं। लखीमपुर खीरी में महिला प्रस्तावक के साथ बदसलूकी के मामले में योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी को सस्पेंड करने का निर्देश दिया है। पुलिस का दावा है कि महिला से बदसलूकी करने वाला युवक निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थक है। स्थानीय पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
सीएम योगी ने घटनास्थल पर तैनात जिम्मेदार अधिकारियों और माहौल बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ तत्काल कठोरतम कार्रवाई का आदेश दिया है।योगी सरकार का साफ कहना है कि किसी भी दशा में माहौल खराब करने की कोशिश स्वीकार नहीं होगी। सीएम योगी नेकहा कि पुलिस बल अतिरिक्त सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ मुस्तैद रहे, असलहा आदि का प्रदर्शन करने वालों के हथियार जब्त कर यथावश्यक कार्रवाई की जाए। लखीमपुर मामले में सीओ और एसओ को मुख्यमंत्री ने सस्पेंड किया। मौके पर मौजूद लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिया है।
उत्तरप्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान गुरुवार को कई जिलों में हिंसा हुई। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान लखीमपुर खीरी जिले में महिला प्रस्तावक के कपड़े फाड़े दिए गए। पसगवां ब्लॉक की सपा प्रत्याशी रितु सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनकी महिला प्रस्तावक के साथ बदसलूकी की और उनके कपड़े तक फाड़ दिए।
लखनऊ : महिला प्रस्तावक के साथ बदसलूकी मामले में योगी सख्त, क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी को सस्पेंड किया
RELATED ARTICLES
