लखनऊ । प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने डिजिटल धरना देना का ऐलान किया है। इस धरने का आयोजन किया गया है। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उप्र सरकार के भ्रष्टाचारी मंत्री सतीश चन्द्र द्विवेदी को भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा बर्खास्त न किये जाने के विरोध में व वैक्सिनेशन कराए बिना परीक्षाओं को कराने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कल पूरे राज्य में डिजिटल धरने के माध्यम से प्रदेश के नौजवानों और आम युवाओं की आवाज उठायेगी। डिजिटल धरने में राजधानी लखनऊ में प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में स्वयं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मौजूद रहेंगे।
लखनऊ : मंत्री की बर्खास्तगी को लेकर कांग्रेस का डिजिटल धरना आज
RELATED ARTICLES
