Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : 'मंत्रियों के कितने वैध और नाजायज बच्चे हैं' - सलमान...

लखनऊ : ‘मंत्रियों के कितने वैध और नाजायज बच्चे हैं’ – सलमान खुर्शीद ने पूछा

लखनऊ । उत्तरप्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए प्रस्तावित विधेयक को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने फर्रुखाबाद ने कहा है कि ‘कानून बनाने से पहले सरकार को बताना चाहिए कि उसके मंत्रियों के कितने वैध और नाजायज बच्चे हैं।’ पूर्व विदेश मंत्री ने कहा, ‘नेताओं को बताना चाहिए कि उनके कितने बच्चे हैं। मैं भी बताऊंगा कि मेरे कितने बच्चे हैं, उसके बाद इस पर चर्चा होनी चाहिए।’ वैध और नाजायज बच्चों पर उनके बयान के बारे में विस्तार से पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘जो लोग इसे गलत समझते हैं उन्हें मुझसे बात करनी चाहिए।’
उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित जनसंख्या नियंत्रण विधेयक के एक मसौदे के अनुसार दो-बच्चों की नीति का उल्लंघन करने वाले को स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने, सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने, पदोन्नति और किसी भी प्रकार की सरकारी सब्सिडी प्राप्त करने का अधिकार नहीं होगा।
राज्य विधि आयोग ने उत्तर प्रदेश जनसंख्या (नियंत्रण, स्थिरीकरण एवं कल्याण) विधेयक-2021 का प्रारूप तैयार कर लिया है। उत्तर प्रदेश राज्य विधि आयोग (यूपीएसएलसी) की वेबसाइट के अनुसार, ‘राज्य विधि आयोग, उप्र राज्य की जनसंख्या के नियंत्रण, स्थिरीकरण और कल्याण पर काम कर रहा है और एक विधेयक का प्रारूप तैयार किया गया है।’

RELATED ARTICLES

Most Popular