Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : भामस के प्रदेश अध्यक्ष बने विशेश्वर राय, महामंत्री अनिल उपाध्याय

लखनऊ : भामस के प्रदेश अध्यक्ष बने विशेश्वर राय, महामंत्री अनिल उपाध्याय

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय मजदूर संघ (भामस) में 35वें त्रैवार्षिक प्रदेश अधिवेशन में रविवार को अंतिम सत्र में वाराणसी में पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के महामंत्री के रूप में सक्रिय रहे विशेश्वर राय को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया जबकि कानपुर के अनिल उपाध्याय प्रदेश महामंत्री बनाए गए। इसी तरह लखनऊ विभाग के दो प्रमुखों के रूप में सुशील श्रीवास्तव और जगदीश बाजपेई नियु्क्त किए। इनमें सुशील श्रीवास्तव का केंद्र लखनऊ और जगदीश बाजपेई का केंद्र सीतापुर है। इसके अतिरिक्त भी कुछ विभागों में परिवर्तन किया गया है। वहीं, प्रदेश अधिवेशन में चुनाव अधिकारी की भूमिका राष्ट्रीय मंत्री अशोक शुक्ला ने निभायी। प्रदेश कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को राष्ट्रीय मंत्री ने अपनी तरफ से शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular