Wednesday, March 4, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : भाजपा सांसद कौशल किशोर का पुत्र बयान दर्ज कराने पहुंचा...

लखनऊ : भाजपा सांसद कौशल किशोर का पुत्र बयान दर्ज कराने पहुंचा थाने

लखनऊ (हि.स.)। मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर का बेटा आयुष ​किशोर रविवार को मड़ियाव थाने में अपना बयान दर्ज कराने पहुंचा है। पुलिस ने नोटिस भेजकर थाने पर तलब किया था। पुलिस ने आयुष के खिलाफ खुद पर गोली चलाने व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था। 
पुलिस के मुताबिक, बीती तीन मार्च की देर रात को छठा मील के पास आयुष के ऊपर फायरिंग हुई थी। पुलिस ने घटना के 12 घंटे के भीतर ही गोली चलाने के आरोप में आयुष के साले आदर्श को गिरफ्तार कर लिया था, इसके बाद से ही आयुष फरार चल रहा था। उसकी तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। बीते बुधवार को आयुष के वकील ने कोर्ट में आत्मसमर्पण की अर्जी डाली है। 
इसके बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के समक्ष राज्य सरकार ने आश्वासन दिया है कि आयुष किशोर के मामले में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 41 (ए) व सर्वोच्च न्यायालय के दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हुए उसकी सीधी गिरफ्तार नहीं की जा सकती है। उसे पूछताछ के लिए नोटिस जारी करें और उसका बयान दर्ज करे। इसके बाद ही उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास करे। 
साले ने कबूला 
गोलीकांड को लेकर पुलिस की गिरफ्त में आये आदर्श ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकारा था कि बहनोई आयुष ने ​अपने विरोधियों को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाई थीं। उसके पास से तमंचा भी बरामद किया था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular