लखनऊ । कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उप्र प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा है कि राष्ट्र के समक्ष खड़ी चुनौतियों से लड़ने के लिये कांग्रेसजनों से कहा कि हर तरह से मजबूती के साथ हम जनमानस के साथ खड़े होकर उनकी पीड़ा व दर्द को साझा करें। इसके लिये संगठन निर्माण का काम सबसे महत्वपूर्ण है। कांग्रेस मजबूती के साथ महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामो में वृद्धि के विरूद्व भाजपा सरकार द्वारा जनता के धन की लूट के विरुद्ध मजबूती से संघर्ष करना है, बढ़ती महंगाई, खेती किसानी के सवाल पर आयोजित होने वाले आंदोलन में सक्रिय भूमिका निर्वहित करने के साथ जनता को राहत देने के काम मे जुटते हुए भाजपा की केंद्र व राज्य की सरकार की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करना है।
प्रदेश कांग्रेस द्वारा एक जुलाई से आठ जुलाई तक चलने वाले जोनवार प्रशिक्षण शिविर में जोन के सम्बंधित जनपदों के ब्लॉक अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी व जनपदों से सम्बंधित प्रदेश पदाधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ हो गए है। प्रयागराज और सुल्तानपुर में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव व प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से सम्बोधित करते हुए कहा कि महंगाई से हर तरफ जनता हाहाकार कर रही है, बेरोजगार युवा नौकरी के लिये आंदोलित है, सरकारी नौकरिया भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है, नौकरियों के लिये चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति पाने के लिये दर-दर की ठोकरे खा रहे है। भाजपा सरकार द्वारा खेती किसानी को बर्बाद करने के साथ जमाखोरी को बढ़ावा दिया जा रहा है, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के बेतहासा बढ़ते दामो ने जनता की कमर तोड़ दी है इसके लिये भाजपा की सरकार दोषी है और दोषी सरकार के विरुद्ध आंदोलन कर जनता की आवाज बुलंद करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है।
लखनऊ : भाजपा की जनविरोधी नीतियों को करें पर्दाफाश-प्रियंका
RELATED ARTICLES
