लखनऊ(हि.स.)। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने शनिवार को ऐशबाग के भदेवां इलाके में 100 करोड़ की जमीन से अवैध कब्जे को हटाते हुये जमीन खाली करायी गयी। एलडीए की टीम ने अपराह्न बाद बुलडोजर लगाकर जमीन पर बने अवैध निमार्णो को ढ़हाया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध किया, जिन्हें वहां से हटा दिया गया।
ऐशबाग के भदेवां में नजूल के विभिन्न खसरों 209, 210, 211, 212, 213, 214, 218, 219 वाली जमीनों पर नोटिस भेजकर खाली करने को कहा गया था। अवैध कब्जा जमाये लोगों ने नोटिस के उत्तर में कोई जवाब नहीं भेजा। इसके बाद नजूल अधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने टीम भेजकर मौका मुआयना कराया और बुलडोजर लगाकर जमीन खाली करा दी।
बुलडोजर की आवाज सुनकर सड़क पर जमा भीड़ को ऐशबाग पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने हटाया। वही मौके पर विरोध कर रहे लोगों को डंडा भांजकर भगा दिया। जमीन खाली कराने के बाद एलडीए ने वहां अपना बोर्ड लगा दिया है।
