Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ :बेसिक शिक्षा मंत्री की तत्काल बर्खास्तगी की मांग की कांग्रेस ने

लखनऊ :बेसिक शिक्षा मंत्री की तत्काल बर्खास्तगी की मांग की कांग्रेस ने


लखनऊ । प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार के आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाते हुए कहा कि आपदा में अवसर तलाशने वाली प्रजाति के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी द्वारा अपने भाई अरुण द्विवेदी के लिये किया गया फर्जीवाड़ा तो एक बानगी है, आर्थिक आधार पर सामान्य वर्ग के कोटे में सत्ता का दुरुपयोग करते रंगे हाथ पकड़े गए मंत्री व उनके परिवार ने कई सौ करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां कम आय होने के बाद कैसे अर्जित की है इसकी जांच ईडी के माध्यम से हाइकोर्ट के कार्यरत जज की निगरानी में होनी चाहिये, भाई को नौकरी दिलाने से लेकर मंत्री बनने के बाद अपने परिवारजनों के नाम से सम्पत्ति खरीदने वाले मंत्री की सरकार से तत्काल बर्खास्तगी होनी चाहिये जिससे जांच प्रभावित न होने पाए। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने गुरुवार को यहां जारी बयान में कहा कि सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि योगी मंत्रीमंडल के अनेक सदस्यों ने जमकर भ्रष्टाचार किया है और सरकार के मुखिया ने एक भी कार्यवाही नही की इसका मतलब है कि भ्रष्टाचार को पूरा संरक्षण कौन दे रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि अपने अधिकारों के लिये आवाज उठाने वालों व सरकार की विफलताओं की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने वाली सरकार आखिर अपने मंत्री के विरुद्ध कब मुकदमा दर्ज कराएगी कब उन्हें मंत्रीमंडल से बर्खास्त करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular