Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : बेटे की कसम खाओ-वोट दिया है, तभी लगेगी लाइट, वायरल...

लखनऊ : बेटे की कसम खाओ-वोट दिया है, तभी लगेगी लाइट, वायरल हुआ भाजपा विधायक का वीडियो

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक वीर विक्रम सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कह रहे हैं कि बेटे की कसम खाकर कहो कि भाजपा को वोट दिया है, तभी लाइट लगवाउंगा।
एक ग्रामीण द्वारा लाइट लगवाने की फरियाद करने पर मीरानपुर कटरा क्षेत्र से भाजपा के विधायक वीर विक्रम सिंह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि तुम अपने बेटे की कसम खाकर कहो कि तुसने भाजपा को वोट दिया है, अपेक्षा उसी से की जाती है, जिसे कुछ दिया जाए, अगर दिया हो तो तभी लाइट लगवाउंगा। वीडियो के मुताबिक, भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह हाल में संपन्न वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र में अपने विकास कार्यों का जिक्र कर रहे थे, तभी एक ग्रामीण ने उनसे अपने यहां लाइट लगवाने की बात कह दी। इस पर विधायक वीर विक्रम सिंह ने कहा, ‘तुम गंगा की तरफ हाथ करके या अपने लड़के की कसम खाकर कहो कि तुमने हमें वोट दिया है, तो हम आज ही तुम्हारे घर पर लाइट लगवा देंगे, अपेक्षा उससे की जाती है जिसे आप कुछ दो।
ग्रामीण ने कहा कि वह तो फरियाद कर रहा है, तो विधायक ने कहा, फरियाद उससे करो, जिसे तुम कुछ दो, अगर तुमने दिया होता तो तुम्हारा मेरी छाती पर चढ़ने का अधिकार होता, आप हमें बेवकूफ बनाने का प्रयास न करो।

RELATED ARTICLES

Most Popular