Friday, February 13, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : बुजुर्ग से गाली-गलौज करने वाला इंटौजा थाना प्रभारी सस्पेंड

लखनऊ : बुजुर्ग से गाली-गलौज करने वाला इंटौजा थाना प्रभारी सस्पेंड

लखनऊ (हि.स.)। राजधानी के इंटौजा थाना प्रभारी द्वारा एक बुजुर्ग को मां-बहन की गाली देना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को संज्ञान लेने के बाद एसपी ग्रामीण ने थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है।

दरअसल सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें इंटौजा थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह अपने कई सहयोगियों के साथ बैठे हुए है। इसी बीच अपनी फरियाद लेकर थाने बुजुर्ग पहुंचता है तो थाना प्रभारी उसकी समस्या न सुनकर उसे मां-बहन की गोली देते हुए उसे थाने से बाहर भागने को कह रहे हैं। इस दौरान किसी ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

मामले को संज्ञान में लेकर एसपी ग्रामीण ने थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह सस्पेंड कर दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच बख्शी का तालाब पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंपी है।

उल्लेखनीय है कि, जितेन्द्र सिंह एसपी ग्रामीण के जनसम्पर्क अधिकारी रह चुके है और उन्होंने कई बार लोगों से कहा है कि उनका कोई कुछ नहीं कर सकता।

RELATED ARTICLES

Most Popular