Wednesday, February 11, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : बीजेपी सांसद कौशल किशोर ने उठाए सवाल , इलाज की...

लखनऊ : बीजेपी सांसद कौशल किशोर ने उठाए सवाल , इलाज की व्यवस्था पर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज से भारतीय जनता पार्टी के सांसद कौशल किशोर ने केजीएमयू और बलरामपुर अस्पताल में कोरोना मरीजों के इलाज के इंतजामों पर सवाल खड़े किए हैं। अव्यवस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा है।

भाजपा सांसद ने अपने पत्र में विशेष रुप से केजीएमयू और बलरामपुर अस्पताल का जिक्र किया है। उन्होंने केजीएमयू के रेस्पेरेटरी मेडिसिन समेत अन्य विभागों का जिक्र किया है। इन विभागों में बड़ी संख्या में ऑक्सीजन युक्त बेड हैं। वेंटिलेटर की सुविधा है। बेड खाली होने के बावजूद मरीजों को आवंटित नहीं किए जा रहे हैं। हैरानी की बात है कि केजीएमयू में कई विभागों में न तो कोविड मरीजों को इलाज मिल रहा है और न ही दूसरी बीमारी से पीड़ितों को। बेड खाली पड़े हैं।

बहुत से ऐसे विभाग हैं कि जिनके बड़ी संख्या में डॉक्टरों ने कोविड वार्ड में अब तक ड्यूटी भी नहीं की है। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में सांसद ने साफ कहा है कि यदि किसी अस्पताल के बाहर मरीज की मौत बिना इलाज होती है। अस्पताल में बेड छह घंटे से अधिक खाली रहता है तो जिम्मेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular