Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : बीजेपी की जीत पर बोले सिद्धार्थ नाथ सिंह

लखनऊ : बीजेपी की जीत पर बोले सिद्धार्थ नाथ सिंह


-जनता ने बताया कि 2022 में नहीं चलेगी पंचर साइकिल
लखनऊ। यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बीजेपी को बंपर जीत मिली है। अब उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री और प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बयान जारी कर कहा कि मुंगेरीलाल की तरह ख्याब देखने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 2022 में बाइसाइकिल के दावे की भी हवा निकल गई। लोगों ने बता दिया कि पंचर साइकिल की एक सीमा होती है, अब वह दौड़ने से रही।
सिंह ने कहा कि जनता सपा शासन काल की अराजकता को भूली नहीं है। प्रदेश में वह अब किसी हालात में उस बदतरीन दौर को कतई नहीं देखना चाहती है। लिहाजा 2014 के बाद से सपा को लगातार खारिज कर वह इस बात का संदेश भी दे रही है। इस चुनाव ने 2022 में क्या होना है, उसका साफ संदेश दे दिया। इसके बावजूद भी अगर अखिलेश को सब कुछ ठीक दिखता है तो यह उनके नजर का दोष है। ऐसा दोष जो लाइलाज है। जिला पंचायत अध्यक्षो के चुनाव में भाजपा सहयोगी दलों की दो सीटों के साथ 67 सीटें जीतकर लगभग क्लीनस्वीप की स्थिति में है। जनता ने एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन और भाजपा की रीति नीति में अपनी आस्था व्यक्त की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular