Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : बीजेपी किसान मोर्चा के कामेश्वर सिंह बोले- राकेश टिकैत नकली...

लखनऊ : बीजेपी किसान मोर्चा के कामेश्वर सिंह बोले- राकेश टिकैत नकली किसान

-कृषि बिल के फायदे बता नकली किसानों के झूठ को करेंगे बेनकाब
लखनऊ। पिछले दिनों हुई घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने पार्टी के राज्य मुख्यालय में पदभार ग्रहण किया। अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के बाद कामेश्वर सिंह पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान कामेश्वर सिंह के निशाने पर राकेश टिकैत और किसान आंदोलन भी रहा। कामेश्वर सिंह ने कहा कि अब किसान मोर्चा 11 सदस्यीय टीम बनाकर किसानों से संवाद कर नकली आंदोलनकारियों को बेनकाब करेगा। ये 11 सदस्यीय टीम चुनाव से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में किसान सम्मान, किसान संवाद और किसान संबंध जैसे कार्यक्रमों के जरिये किसानों को कृषि बिल संबंधित फायदें बतायेंगे और नकली किसानों की तरफ से फैलाये गये झूठ को बेनकाब करेगी।
कामेश्वर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार में एमएसपी में वृद्धि, ऋणमाफी, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से किसान आर्थिक समृद्धि हुए। 3 लाख 58 हजार करोड़ रूपये का फसल ऋण वितरित किया गया। उत्तर प्रदेश किसान सम्मान समृद्धि आयोग का गठन किया गया। द मिलियन फार्मर्स स्कूल में 55 लाख से अधिक किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रदेश में 220 नये मण्डी स्थल निर्मित किये गये। 27 मण्डियों का आधुनिकीकरण किया गया। गन्ना मूल्य का रिकार्ड भुगतान हुआ। आगामी विधानसभा चुनाव में लक्ष्य 350 की प्राप्ति के लिए किसान मोर्चा प्रत्येक बूथ पर परिश्रम करेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular