लखनऊ(हि.स.)। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन लखनऊ-बाराबंकी रेलखंड के मल्हौर यार्ड में समपार का निर्माण, दोहरीकरण और विद्युतीकरण का कार्य कर रहा है। इसके चलते 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस और लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन 30 अक्टूबर (रविवार) को प्रभावित रहेगा। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन के मुताबिक, लखनऊ-बाराबंकी रेलखंड के मल्हौर यार्ड में समपार का निर्माण, दोहरीकरण और विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसकी वजह से 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन 30 अक्टूबर (रविवार) को एक घंटा नियंत्रित कर (रोक कर) चलाई जाएगी। यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन से अपराह्न 03:15 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 08 बजे 674 किलोमीटर की दूरी तय करके बरौनी जंक्शन पर पहुंचती है।
इसी तरह से 12532 लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन 30 अक्टूबर को आधा घंटा नियंत्रित कर चलाई जाएगी। यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन से शाम 04:05 बजे चलकर रात 09:30 बजे 278 किलोमीटर की दूरी तय करके गोरखपुर स्टेशन पर पहुंचती है। इसके अलावा 28 अक्टूबर(शनिवार) को बरौनी जंक्शन से रात 08:25 बजे चलने वाली 15203 बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन की जगह उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
दीपक
