Wednesday, April 1, 2026
Homeअन्यलखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस शनिवार से मुंडेरवा स्टेशन पर रुकेगी

लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस शनिवार से मुंडेरवा स्टेशन पर रुकेगी

लखनऊ(हि.स)। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अप-डाउन में लखनऊ-बरौनी-लखनऊ (15204/15203) एक्सप्रेस का ठहराव मुंडेरवा स्टेशन पर 05 नवम्बर (शनिवार) से करने जा रहा है। इससे यात्रियों को आसानी होगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार ने गुरुवार को बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ-बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन (15204/15203) का ठहराव मुंडेरवा स्टेशन पर 05 नवम्बर (शनिवार) से प्रायोगिक तौर पर छह माह के लिए दो मिनट तक किया जाएगा। 15203 बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस 05 नवम्बर से मुंडेरवा स्टेशन पर सुबह 06:33 बजे पहुंचकर 06:35 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह से 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस 05 नवम्बर से मुंडेरवा स्टेशन पर रात 08:32 बजे पहुंचकर 08:34 बजे प्रस्थान करेगी।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular