Thursday, February 12, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : बदमाशों ने कोर्ट परिसर में कुख्यात जीवा की गोली मारकर...

लखनऊ : बदमाशों ने कोर्ट परिसर में कुख्यात जीवा की गोली मारकर हत्या

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सिविल कोर्ट में वकील के भेष में आए बेखौफ बदमाशों ने पेशी पर आए कुख्यात संजीव महेश्वरी ऊर्फ जीवा की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर असलहे लहराते हुए वारदात के बाद भागने लगे। फायरिंग से कोर्ट में सनसनी फैल गई और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

इस गोलीबारी में एक सिपाही और बच्ची गोली लगने से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में ीाभर्ती कराया गया है। गोलीकांड को लेकर कोर्ट में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिवक्ताओं में सुरक्षा को लेकर इस घटना के बाद से आक्रोश व्याप्त है। इस बीच गोलीबारी कर भाग रहा एक हमलावर को वकीलाें ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है।

संजीव ऊर्फ जीवा मुख्तार अंसारी गैंग के लिए काम करता था। उस पर कृष्णानंद राय और भाजपा नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्या के भी आरोप हैं। जारी….

दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular