Monday, April 13, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : बड़े शिवालयों में लगी शिव भक्तों की कतारें

लखनऊ : बड़े शिवालयों में लगी शिव भक्तों की कतारें

लखनऊ (हि.स.)। राजधानी में शिवरात्रि पर्व को लेकर बड़े शिवालयों में शिव भक्तों की कतारें इतनी लम्बी हो गई कि सड़क पर यातायात रोकना पड़ा। शिव भक्तों के मुख से हर हर महादेव, बम बम भोले की वाणी गगनचुंबी हो गई।

डालीगंज क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर में महंथ देव्या गिरी की पूजा विधि से शिवरात्रि की शुरुआत हुई। मंदिर प्रांगण में शिव भक्तों व श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर उनकी कतारें लगा दी गई। ये कतारें बढ़ते हुए जो डालीगंज से नगवा मार्ग तक फ़ैल गयी तो पुलिस प्रशासन ने एहतियात के रूप में उस सड़क से यातायात को रोक दिया।

बुद्धेश्वर क्षेत्र में बने विशालकाय बुद्धेश्वर धाम में विराजमान शिवलिंग के दर्शन पूजन के लिए शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसको देखते हुए मंदिर प्रांगण से सड़क तक तीन पंक्तियां लगा दी गई। बुद्धेश्वर मंदिर में शिव भक्तों के जयघोष ने माहौल बदल दिया तो मंदिर समिति ने भी उनका भरपूर साथ दिया। लखनऊ में शिव मंदिरों में भी ऐसा ही माहौल देखने को मिला। विकास नगर मोड़ पर विराजमान विशालकाय शिव प्रतिमा पर लोगों की अपार श्रद्धा दिखी।

चौक क्षेत्र के प्रसिद्ध शिव मंदिर में स्थानीय लोगों की श्रद्धा से भक्ति में वातावरण बना और इसे बनाने में महिलाएं भी पीछे नहीं दिखी। लखनऊ में छोटे बड़े कालोनियों में शिव मंदिर में लोगों ने दर्शन पूजन किए, इस दौरान बेलपत्र, फूल-माला, दूध की खरीदारी जोर शोर पर रही।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular