- हाईकोर्ट ने खारिज की पंचायत चुनाव टालने की याचिका
लखनऊ। यूपी में 15 अप्रैल से पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं। चार चरणों में होने वाले इन चुनावों के लिए सभी दल अपनी-अपनी तैयारी में लगे हैं। उधर, यूपी में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए बीजेपी ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए बड़ी जनसभाओं नहीं करने का फैसला किया है। बीजेपी बड़ी जनसभाओं के बजाय छोटी बैठकें ही करेगी। राज्य में कोरोना से बदतर हो रहे हालातों के कारण पार्टी ने ये अहम फैसला लिया है।
गौरतलब है कि बीजेपी ने पहले सभी वार्डों में जनसभाएं करने की तैयारी की थी। यूपी में चार चरणों में 15 अप्रैल, 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 2 मई को की जाएगी। इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए पंचायत चुनाव पर रोक लगाने की मांग को खारिज कर दिया। अदालत ने सुनवाई को दौरान कहा कि चुनाव रोके जाने को लेकर कोई मजबूत आधार पेश नहीं किया गया है। वहीं, सरकार ने कहा है पंचायत चुनाव में कोविड गाइडलाइन का पूरे तरीके से पालन कराया जाएगा।
लखनऊ : बड़ी जनसभाओं की जगह छोटी बैठकें करेगी बीजेपी
RELATED ARTICLES
