Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : प्रियंका गांधी का तीन दिवसीय उप्र दौरा आज से

लखनऊ : प्रियंका गांधी का तीन दिवसीय उप्र दौरा आज से

लखनऊ । कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उप्र प्रभारी प्रियंका गांधी का कल से तीन दिवसीय उप्र दौरे पर आ रही हैं। अपने प्रवास के दौरान प्रियंका प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी, पदाधिकारियों तथा सभी पूर्व विधायकों व सांसदों के साथ बैठक करेंगी। उनके इस दौरे को करीब छह माह बाद होने वाले उप्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया एंड कम्युनिकेशन विभाग के संयोजक अशोक सिंह ने गुरुवार को यहां कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के कार्यक्रम सम्बन्धी जानकारी देते हुए बताया कि एयरपोर्ट पर आगमन के बाद उनका विभिन्न स्थलों पर स्वागत, पुष्पवर्षा होगी। एयरपोर्ट से आलमबाग, चारबाग, केकेसी, बर्लिंगटन चैराहा, बापू भवन, विधानसभा जीपीओ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश कार्यकारणी, पदाधिकारियों व जिला शहर अध्यक्ष के साथ बैठक करेगी, उसके बाद विभिन्न किसान यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करंेगी।
दौरे के दूसरे दिन 17 जुलाई को वह अमेठी व रायबरेली के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात करेगी, उसके बाद भर्ती घोटाले, रुकी हुई भर्तियों, प्रतियोगी छात्रों, बेरोजगार मंच के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगी, उसके बाद पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिला व शहर अध्यक्ष और पूर्व फ्रंटल व डिपार्टमेंट के अध्यक्ष के साथ बैठक करने के बाद वह फ्रंटल, विभाग, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवम जिला पंचायत सदस्यों व ब्लाक प्रमुखों के साथ बैठक करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular