Wednesday, April 1, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : पोते ने कुल्हाड़ी से हमला कर दादी को मौत के...

लखनऊ : पोते ने कुल्हाड़ी से हमला कर दादी को मौत के घाट उतारा, पिता घायल

लखनऊ (हि.स.)। निगोहा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में सोमवार को एक बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने पिता पर भी हमला कर घायल कर दिया है। पुलिस ने आरोपित पोते को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

निगोहा के करनपुर गांव में सुरेश कुमार अपने सयुंक्त परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा अनीस पत्नी और दो बच्चों के साथ अपने ससुराल में रहता है। वह शराब का लती है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि देर रात अनीस आया और शराब के लिए पैसे मांगे। मना करने पर वह झगड़ने लगा और कुल्हाड़ी से उसने पिता पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई दादी शीतला देवी (68) को भी नहीं बक्शा और उन पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बेटे के हमले से घायल पिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वारदात के बाद आरोपित को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular