लखनऊ । यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह अस्वस्थ हो गये हैं। उन्हें बेचैनी की शिकायत के बाद शनिवार देर रात पहले उन्हें डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया। उनके शरीर मे सूजन शिकायत है। संस्थान में मेडिसिन विभाग के डॉक्टर की देखरेख में उनका इलाज किया गया। उनके अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पर पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्पताल पहुंचे और फिर लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर आये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उनका कुशलक्षेम जाना। संस्थान के प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश सिंह के अनुसार उनकी तबीयत स्थिर है। पिछले सप्ताह भी उनको लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। संस्थान में हुई जांच में यूरिया व क्रिएटिनिन बढ़ा है। उनके स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार ना होते देख उन्हें रविवार को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजी पीजीआई) में शिफ्ट किया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक उनकी स्थिति चिन्ताजनक है और वह किसी का पहचान नहीं रहे हैं। गौरतलब है कि कल्याण सिंह यूपी के मुख्यमंत्री के साथ ही राजस्थान के राज्यपाल भी रह चुके हैं।
लखनऊ : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, राजनाथ-योगी ने जाना हालचाल
RELATED ARTICLES
