लखनऊ (हि.स.)। आशियाना थाना पुलिस और बदमाशों के बीच मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गये, पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। इन दोनों की संलिप्तता पूर्व प्रधान सुजीत पांडेय हत्याकांड में सामने आई है। पुलिस आरोपितों से वारदात के कारण और अन्य तथ्यों को लेकर पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी केशव तिवारी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली की बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिये दो बदमाश बिजनौर रोड की ओर जा रहे हैं जिन्हें घेराबंदी करके रोकने का प्रयास किया गया तो इन लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गये। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो तमंचा और जिंदा कारतूस, मोटर साइकिल बरामद हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल बदमाशों को अस्पताल भेजा गया है। इनकी पहचान बंथरा निवासी अरुण कुमार यादव उर्फ छोटू और मोहनलाल गंज निवासी मुलायम यादव है। इनके आपराधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वर्चस्व को लेकर लड़ाई थी। मोहनलालगंज निवासी मुख्य आरोपित मधुकर यादव के कहने पर ही दोनों ने वारदात को अंजाम दिया था। मधुकर फिलहाल जेल में बंद है और उसने जेल से ही इस हत्याकांड की साजिश रची थी। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द मधुकर को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
लखनऊ : पूर्व प्रधान के दो हत्यारे मुठभेड़ में गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
