Monday, April 6, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ पूर्व के नागरिकों को मिलेगी फ्लाईओवर की सौगात

लखनऊ पूर्व के नागरिकों को मिलेगी फ्लाईओवर की सौगात

लखनऊ (हि.स.)। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) आगामी योजना में लखनऊ पूर्व के नागरिकों को फ्लाईओवर की सौगात देने जा रहा है। लोनिवि के मुख्य अभियंता एनएच अशोक कुमार ने इस बात की पुष्टि की है।

लखनऊ पूर्व के नागरिकों को पाॅलिटेक्निक चौराहे से टेढ़ी पुलिया को आते हुए छोटे-बड़े चौराहों पर जाम झेलना पड़ता हैं। जाम की स्थिति को समाप्त करने के लिए अभी तक यातायात पुलिस के वर्दीधारी जवानों को दोपहर से शाम तक जद्दोजहद करनी पड़ती है। जाम में घंटों वाहनों को खड़ा रहना पड़ता है।

लोक निर्माण विभाग ने लखनऊ पश्चिम क्षेत्र में जाम की स्थिति को समाप्त करने के लिए जो फ्लाईओवर बनाया, उसका लोकार्पण हुआ और अभी लखनऊ पश्चिम अर्थात पुराने लखनऊ में भीषण जाम की समस्या से निदान मिल चुका हैं। इसी तरह टेढ़ी पुलिया से लेकर खुर्रमनगर से लेकर पालिटेक्निक के मध्य जाम की समस्या बनी रहती है। जिसे समाप्त कराने के लिए जनप्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग में पत्राचार किया था।

वर्ष 2022 में लखनऊ पूर्व में फ्लाईओवर के निर्माण कार्य को शुरु कराया जायेगा और इसके लिए 180 करोड़ का बजट खर्च होने जा रहा है। फ्लाईओवर बनाने के लिए संस्था का चयन के साथ ही डेढ़ वर्ष की अवधि तय की गयी है।

लोनिवि के मुख्य अभियंता एनएच अशोक कुमार ने कहा कि विभागीय योजना से लखनऊ पूर्व में अग्रिम फ्लाईओवर बनने जा रहा है। नये वर्ष पर इस कार्य को शुरु कराया जायेगा और समय के साथ पूर्ण कराने की योजना है। इसके बन जाने से दो बड़े चौराहे इंदिरा नगर सेक्टर 25 और खुर्रमनगर पर लगने वाले जाम की समस्या तो समाप्त होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular