Friday, March 20, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : पुलिस ने होटल में छापा मारा, हुक्का पी रहे...

लखनऊ : पुलिस ने होटल में छापा मारा, हुक्का पी रहे 14 लोग गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। गोमतीनगर थाना पुलिस ने देर रात एक होटल में छापा मारकर 14 युवकों को हुक्का पीते हुए दबोचा है। इन सभी को गिरफ्तार कर थाने लाने के बाद आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

उपनिरीक्षक धनंजय सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार की देर रात को विनयखंड स्थित होटल प्रकाश इन में छापा मारकर 14 युवकों को हुक्का पीते हुए पकड़ा गया है। इसमें होटल मालिक अभिषेक सिंह भी शामिल है। अन्य युवकों में सूरज राठौर, अभिषेक सिंह, सुजित मौर्या, अरबाज अंसारी, ऋषभ तिवारी, अभय सिंह, अनिकेत सिंह, रोहन सिंह, अंश राय, यश सिंह, आदर्श यादव, अभिषेक सिंह और नंदलाल है। उपनिरीक्षक ने बताया कि इनमें कुछ लखनऊ, बहराइच, आगरा, अम्बेडकर और गोण्डा के रहने वाले हैं। होटल से छापेमारी के दौरान हुक्का संबंधित चीजे बरामद हुई हैं।

उपनिरीक्षक ने बताया कि वीकेंड लॉकडाउन शनिवार और रविवार चल रहा है। इसके बावजूद होटल में हुक्काबार संचालित किया जा रहा था। होटल को सीज करने की कार्रवाई के साथ ही साथ होटल मालिक व अन्य लोगों के खिलाफ कोरोना महामारी संबंधित अन्य धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular