Monday, April 6, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ पुलिस ने चार लाख से अधिक की रकम पकड़ी

लखनऊ पुलिस ने चार लाख से अधिक की रकम पकड़ी

लखनऊ (हि.स.)। आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में हुसैनगंज थाना पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति को पकड़ा है। उसके पास से चार लाख से अधिक रकम बरामद हुई है।

प्रभारी निरीक्षक कृष्णवीर सिंह ने बताया कि एफएसटी टीम व पुलिस चारबाग रेलवे स्टेशन के बाहर लोको चौकी के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक कार को रोक कर उसमे रखे कार्टूनों की तलाशी ली गई। उन कार्टूनों में करीब चार लाख 49हजार 500 रुपये बरामद हुआ है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम पानदरिबा न्यू हैवेन निवासी संदीप आहुजा बताया। कहा कि उसकी ब्रेड फैक्टरी है और उसकी का यह पैसा है। लेकिन वह इन पैसों को लेकर कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया है। इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद पैसे को सीज कर दिया है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular