Tuesday, April 7, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ पुलिस ने कार से बरामद किए लाखों के जेवर

लखनऊ पुलिस ने कार से बरामद किए लाखों के जेवर

लखनऊ(हि.स.)। चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर पारा पुलिस ने नहर चौराहे पर चेकिंग के दौरान बीती रात को राजस्थान के एक व्यवसायी की कार से हीरे-सोने चांदी के जेवर और नकदी मिली है। पुलिस इस मामले में व्यवसायी से पूछताछ कर रही है।

एसीपी आशुतोष कुमार ने मंगलवार को बताया कि फ्लाइंग स्क्वायड टीम और पारा थाना पुलिस नहर चौराहे पर बीती रात को वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार को पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो भारी मात्रा में हीरे, सोने-चांदी के जेवरात मिले। प्रथामिक जांच में कार स्वामी राजस्थान का व्यापारी बताया जा रहा है। वह इन जेवरों के संबंध में अभी तक कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पा रहा है। फ्लाइंग स्क्वायड और आयकर विभाग की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है, जांच में जो भी तथ्य सामने आयेगा उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विधानसभा चुनाव के लेकर लगातार वाहनों से कैश बरामद हो रहे है। बीती रात ही राजस्थान व्यापारी की कार से जेवर मिले थे। इससे पहले नाका पुलिस ने 30.05 लाख और ठाकुरगंज पुलिस ने 8.5 लाख रुपये कैश के साथ दो व्यापारियों को पकड़ा था।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular