Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : पुलिस की जीप ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक घायल

लखनऊ : पुलिस की जीप ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक घायल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी में ट्रैफिक नियमों का पालन कराने का जिम्मा जिनके कंधों पर है। वो ही गलत दिशा में धड़ल्ले से वाहनों को दौड़ा रहे है। जिसकी बानगी उस वक्त देखने को मिली। जब उल्टी दिशा से जा रही लखनऊ पुलिस की जीप ने एक एक्टिवा को टक्कर मार दी। जिससे एक्टिवा सवार युवक घायल हो गया।मौके पर जब लोगों की भीड़ जमा हो गई। तो आनन-फानन में संवेदनशीलता का परिचय दिखाते हुए घायल की मदद के लिए आगे आए। यह घटना गोमती नगर क्षेत्र में स्तिथ समिट बिल्डिंग के सामने हाईवे पर हुई। साथ की वीडियों में एक जोमाटो डिलीवरी बॉय भी घायल की मदद करते दिखा।

RELATED ARTICLES

Most Popular