लखनऊ (हि. स.)। देश में पूरे उमंग और उत्साह के साथ मंगलवार को 72वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी में पुलिस मुख्यालय, पुलिस कमिश्नर, रिजर्व पुलिस, यातायात पुलिस कार्यालय में तिरंगा फहराया गया। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राजभवन, विधान भवन, लोक भवन, बापू भवन, पूर्वोत्तर रेलवे और इनकम टैक्स कार्यालय समेत सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर तिरंगी रोशनी नजर आने लगी। बाजारों में भी रौनक दिखाई दी। वही, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क रही। डीजीपी एचसी अवस्थी ने पुलिस मुख्यालय में तिरंगा फहराया।
इस मौके पर एडीजी से लेकर पुलिस मुख्यालय के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे। डीजीपी ने बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। कहा कि हमें इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। हमें अपनी ड्यूटी को पूरी ईमानदारी से करनी चाहिए ।
इसी तरह पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने पुलिस कार्यालय और आवास पर तिरंगा फहराया। पुलिस कमिश्नर ने देश की एकता की रक्षा करने और उसे मजबूत बनाने में योगदान करने की शपथ दिलाते हुए पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दी है। एटीएस, एसटीएफ कार्यालय के अलावा राजधानी के सभी सरकारी विभागों में तिरंगा फहराया गया।
लखनऊ : पुलिस कमिश्नर ने फहराया तिरंगा, पूरे उमंग के साथ मना गणतंत्र दिवस
RELATED ARTICLES
