लखनऊ (हि.स.)। दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर की कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस कमिश्नरेट में दो अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
लखनऊ पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर के आदेश पर पुलिस कमिश्नरेट में दो अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। जिन अधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदलाव किया गया है इनमें अरविन्द कुमार वर्मा को सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर से हजतरगंज भेजा गया है। वहीं, विनय कुमार द्विवेदी को सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर बनाया गया है। पुलिस कमिश्नरेट में उनकी नवीन तैनाती है।
