Wednesday, March 4, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में दो पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में दो पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण

लखनऊ (हि.स.)। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में दो पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है। इससे पहले चार पुलिस उपाधीक्षक अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ था।

लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात दक्षिणी क्षेत्र के अपर पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार को मध्य क्षेत्र में नवीन तैनाती दी गई है। मनीषा सिंह को अपर पुलिस उपाधीक्षक दक्षिणी क्षेत्र का कार्यभार सौंपा गया है। लखनऊ कमिश्नरेट में मनीषा सिंह की यह पहली पोस्टिंग है।

इससे पहले पुलिस मुख्यालय ने चार पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला सूची जारी की गई थी, जिनमें योेगेन्द्र सिंह द्वितीय को गोरखपुर का नया पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। वह गौतमबुद्धनगर में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात थे। रत्नेश सिंह को वाराणासी नगर से सहायक पुलिस आयुक्त के पद से हटाकर गोरखपुर में पुलिस उपाधीक्षक के पद का कार्यभार सौंपा गया है। वीरेन्द्र कुमार को पुलिस मुख्यायल से सहायक पुलिस आयुक्त वाराणसी नगर और अरविन्द कुमार द्वितीय को पुलिस उपाधीक्षक शाहजहांपुर से सहायक पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर बनाया गया है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular