Sunday, April 12, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

लखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

लखनऊ (हि.स.)। राजधानी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में सोमवार को बदलाव किया गया है।

कार्यक्षेत्र में बदलाव के क्रम में शिवासिम्पी चन्नपा को पुलिस उपायुक्त उत्तरी को वहां से हटाकर पुलिस उपायुक्त, पश्चिमी बनाया है। एसएम कासिम आब्दी को अपर पुलिस उपायुक्त, पूर्वी से कार्यवाहक पुलिस उपायुक्त, उत्तरी, प्राची सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त, उत्तरी से कार्यवाहक पुलिस उपायुक्त, पूर्वी, अपर्णा गौतम को पुलिस उपायुक्त, मध्य के साथ ही साथ यूपी-112 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इनके अलावा सैयद अली अब्बास को सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज के साथ ही साथ अपर पुलिस उप आयुक्त पूर्वी और पुलिस लाइन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अनिल यादव को सहायक पुलिस आयुक्त बाजार खाला अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी,सुनील कुमार शर्मा को सहायक पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था से सहायक पुलिस आयुक्त बाजारखाला,विजयराज सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त मोहन लालगंज से सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज,धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी को सहायक पुलिस आयुक्त अपराध से सहायक पुलिस आयुक्त मोहन लालगंज और पंकज श्रीवास्तव को सहायक पुलिस आयुक्त अपराध के अलावा पुलिस लाइन का भी अतिरिक्त प्रभार मिला है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular