Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने चार थाना प्रभारियों का तबादला किया

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने चार थाना प्रभारियों का तबादला किया

लखनऊ, 16 नवम्बर (हि.स.)। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में लगातार थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया जा रहा है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार को चार थाना प्रभारियों में से दो को गैर जनपद भेजा गया है। दो अन्य थानेदारों को इधर से उधर किया है।

जिन थाना प्रभारियों का तबादला हुआ है, उनमें वजीरगंज थाना प्रभारी रहे प्रदीप कुमार सिंह को गैर जनपद भेजा गया। मोहनलालगंज थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्र भी गैर जनपद में भेजे गये हैं। इसके अलावा जानकीपुरम थाना में अतिरिक्त निरीक्षक राजकिशोर पाण्डेय को वजीरगंज थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है। पुलिस लाइन से महेश दुबे को मोहनलालागंज थाने की कमान सौपी गयी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular