लखनऊ (हि.स.)। पुलिस आयुक्त एसबी शिरडकर ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के महापर्व पर रिजर्व पुलिस लाइन्स में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में आयुक्त ने उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को भारतवर्ष के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराते हुए शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने कार्यों का पूरे मनोयोग व ईमानदारी से निर्वह्न करते हुये देश की एकता व अखण्डता को बनाये रखेंगे। देश के प्रगति में अपना योगदान देंगे।
इस मौके पर पुलिस महानिदेशक ने उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशंसा चिन्ह गोल्ड व सिल्वर मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। पुलिस आयुक्त ने ध्वजारोहण के बाद पुलिस कर्मियों को मिष्ठान वितरण किया गया।
दीपक/राजेश
