Friday, February 13, 2026
Homeअन्यलखनऊ-पुणे एक्सप्रेस सहित कई स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार

लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस सहित कई स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने 01408 लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस और 02108 लखनऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सहित कई स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार कर दिया है। इससे  यात्रियों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बुधवार को बताया कि लखनऊ होकर चलने वाली कई सुपरफास्ट और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार कर दिया गया है। इसमें 01407 पुणे-लखनऊ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन अब हर मंगलवार को 06 अप्रैल से 29 जून तक, 01408 लखनऊ-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन हर गुरुवार को 08 अप्रैल से 01 जुलाई तक, 02107 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लखनऊ जंक्शन स्पेशल ट्रेन हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को 03 अप्रैल से 30 जून तक, 02108 लखनऊ जंक्शन-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन हर मंगलवार, गुरुवार और रविवार को 04 अप्रैल से 01 जुलाई तक, 02165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन हर‌ गुरुवार और सोमवार को 01 अप्रैल से 28 जून तक चलाई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि 02166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन हर शुक्रवार और मंगलवार को 02 अप्रैल से 29 जून तक चलेगी। 02031 पुणे जंक्शन-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन हर मंगलवार और शनिवार को 30 अप्रैल से 29 जून तक, 02032 गोरखपुर-पुणे जंक्शन  स्पेशल ट्रेन गुरुवार और सोमवार को 05 अप्रैल से 01 जुलाई तक, 01079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन हर गुरुवार को 01 अप्रैल से 01 जुलाई तक, 01080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन हर शनिवार को 03 अप्रैल से 03 जुलाई तक चलाई जाएंगी।
इसके अलावा 02135 पुणे-मंडुवाडीह ज्ञान गंगा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन हर सोमवार को 05 अप्रैल से 28 जून तक, 02136 मंडुवाडीह-पुणे ज्ञान गंगा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन हर बुधवार को 07 अप्रैल से 30 जून तक, 09069 ओखा-वाराणसी साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन हर गुरुवार को 15 अप्रैल से अग्रिम सूचना तक और 09070 वाराणसी-ओखा साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन हर शनिवार को 17 अप्रैल से अग्रिम सूचना तक संचालित की जाएंगी। इससे यात्रियों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular