Wednesday, February 18, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : पीसीएस अफसर की पत्नी की हत्या, भतीजे ने मारकर लगाई...

लखनऊ : पीसीएस अफसर की पत्नी की हत्या, भतीजे ने मारकर लगाई फांसी

लखनऊ । राजधानी लखनऊ के तालकटोरा इलाके में पीसीएस अफसर धनश्याम वर्मा की पत्नी अनीता वर्मा की हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप सगे भतीजे 38 वर्षीय अजीत वर्मा पर लग रहा है। भतीजे का शव भी फांसी के फंदे से लटकता मिला है। बताया जा रहा है कि भतीजे ने ही हत्या के बाद खुदकुशी कर ली। फिलहाल पीसीएस अफसर की पत्नी की हत्या और भतीजे के आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
प्राप्त विवरण के मुताबिक पीसीएस अधिकारी घनश्याम वर्मा की तैनाती प्रयागराज में निबंधन विभाग में है। तालकटोरा थाना क्षेत्र के ई ब्लॉक में पीसीएस अफसर का भतीजा अजीत वर्मा परिवार के साथ ही तकरीबन 10 सालों से रहता था। पानी के पाइप से गला दबाकर पीसीएस की पत्नी की हत्या की गई है। घटना के वक्त पीसीएस अधिकारी के दोनों बेटे घर में ही थे। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात किसी वक्त वारदात हुई है। मंगलवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का दावा है कि अजीत डिप्रेशन में था। पुलिस घटना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular