Saturday, March 14, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : पीजीआई में आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक शम्भूनाथ ने ली अंतिम...

लखनऊ : पीजीआई में आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक शम्भूनाथ ने ली अंतिम सांस

लखनऊ (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक शम्भूनाथ जी का आज लखनऊ के पीजीआई में निधन हो गया। वह विश्व हिन्दू परिषद में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे और इन दिनों धर्माचार्यों से सम्पर्क करने का कार्य देख रहे थे।

शम्भूनाथ जी की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया था। आज सुबह 4:30 बजे के करीब उनका निधन हुआ। वह 71 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके थे। 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से 1990 में शम्भूनाथ जी की योजना विश्व हिंदू परिषद में हुई थी और अशोक सिंघल जी के साथ आपने लंबा समय बिताया था। अयोध्या में रहते हुए आप धर्म आचार्यों से संपर्क का कार्य देख रहे थे।
वरिष्ठ प्रचारक शम्भूनाथ जी के निधन की सूचना से संघ, विहिप, अभाविप के कार्यकर्ताओं सहित समाज में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके मूल स्थान प्रयागराज रहा और वहां पर भी शोक का माहौल व्याप्त है।

RELATED ARTICLES

Most Popular