लखनऊ (हि.स.)। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर ने गोमतीनगर चौराहे पर स्थित “पिंक बूथ” के हमेशा बंद रहने की शिकायत पुलिस महानिदेशक से की है।
डीजीपी सहित अन्य अफसरों को भेजी शिकायत में दम्पति ने कहा कि कथित रूप से महिलाओं के प्रति अत्याचार को रोकने के लिए विशेष रूप से पिंक बूथ बनाया गया है। लेकिन उन दोनों ने आज तक विरामखंड-5, गोमतीनगर चौराहे पर स्थित “पिंक बूथ” का ताला खुला नहीं देखा है। इस बूथ पर तैनात कर्मियों को कभी भी कार्यरत देखा है। कहा कि संभव है अन्य स्थानों पर भी यही हाल होगा उन्होंने डीजीपी से इसे देखने तथा इन पिंक बूथ को वास्तविक रूप में सक्रिय बनाए जाने की बात कही है।
दीपक
