Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ पहुंचे बीएल संतोष, प्रदेश पदाधिकारियों के साथ कर रहे बैठक

लखनऊ पहुंचे बीएल संतोष, प्रदेश पदाधिकारियों के साथ कर रहे बैठक

लखनऊ (हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष दो दिवसीय प्रवास पर सोमवार को लखनऊ पहुंचे हैं। लखनऊ पहुंचने पर प्रदेश भाजपा कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बुके देकर उनका स्वागत किया।

बीएल संतोष भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से चर्चा करेंगे। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्षों, जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों व मोर्चों के अध्यक्षों के साथ बैठक कर पार्टी द्वारा चलाये जा रहे अभियानों की समीक्षा करेंगे।

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, प्रदेश सहप्रभारी सत्याकुमार, संजीव चौरसिया, सुनील ओझा भी मौजूद हैं।

लखनऊ महानगर की कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे बीएल संतोष

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष मंगलवार को लखनऊ महानगर की कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। लखनऊ महानगर की कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को 11 बजे से निरालानगर स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में होगी। वह पार्टी पदाधिकारियों से संगठनात्मक दृष्टि से पूछताछ भी करेंगे।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular