लखनऊ । उत्तर प्रदेश में योगी सरकार कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए निरंतर कोशिशों में जुटी है। सीएम योगी की मंशा है कि प्रदेश में जल्द से जल्द सभी लोगों को वैक्सीन लग जाए। ऐस में योगी सरकार ने कोविशील्ड और को-वैक्सीन निर्माता कंपनियों को 50-50 लाख डोज के ऑर्डर के साथ एडवांस पेमेंट भी कर दिया था। यही कारण है कि आज लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर मुंबई से कोविशील्ड वैक्सीन की 3.50 लाख डोज की पहली खेप पहुंच चुकी है। बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के बीच सीएम योगी ने इससे बचाव का भी एक बड़ा अभियान चलया है। दरअसल, प्रदेश में एक मई से शुरु हुए 18 वर्ष से 44 वर्ष के लोगों को वैक्सीनेशन कार्यक्रम में अब तेजी आती दिख रही है। सात जिलों से शुरु हुआ यह अभियान तेजी से अन्य जिलों में भी पहुंच रहा है। सोमवार से प्रदेश सरकार की तरफ से प्रदेश के 18 नगर निगमों में भी वैक्सीनेशन का अभियान शुरु कर दिया जाएगा। वहीं अब तक प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक करीब एक करोड़ 8 लाख 55 हजार 900 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज व 27 लाख 31 हजार 269 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब तक प्रदेश में कुल एक करोड़ 35 लाख 87 हजार 189 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। वहीं, अगर 18 से 44 वर्ष तक के लोगों की बात करें तो प्रदेश में अब तक एक लाख एक हजार 933 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 1 करोड़ वैक्सीन के डोज का ऑर्डर दिया हुआ है। जो आने वाले कुछ दिनों में उपलब्ध हो जाएगा। वहीं सोमवार से ऑन द स्पॉट जाकर वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समाप्त की जा रही है।
लखनऊ पहुंची कोविशील्ड वैक्सीन की 3.50 लाख डोज, अब तेजी से होगा टीकाकरण
RELATED ARTICLES
