लखनऊ (हि.स.)। आलमबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक ने पत्नी की हत्या के बाद फांसी लगा लिया। समय रहते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को बचाते हुए इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
आलमबाग थाना क्षेत्र के बड़ा बरहा कॉलोनी में रहने वाले सुशील कुमार ने मंगलवार सुबह लोहे की राड मार कर 32 वर्षीय पत्नी राधिका उर्फ मीरा की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित ने फांसी लगाने जा रहा था कि तभी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को बचाते हुए इलाज के लिए लोकबंधू अस्पताल में भर्ती कराया। घटनास्थल की जांच कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि जांच में पता चला है कि सुशील की शादी वर्ष 2009 में खदरा निवासिनी राधिका के साथ हुई थी। आपसी विवाद के चलते सुशील ने पत्नी की हत्या कर दी। बाद में उसने ही पुलिस को फोन पर सूचना दी कि पत्नी को मारने के बाद अब वो अपनी जान देने जा रहा है। वह खुद को फांसी लगाने जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाते हुए अस्पताल में भेजा। घटना के संबंध में पुलिस मायके पक्ष के लोगों को खबर कर दी है।
बताया कि शादी के कुछ साल बाद ही दोनों में अकसर झगड़ा होता रहता था। कई साल तक उनके बीच मुकदमा भी चला। छह साल पहले ही न्यायालय में एक-दूसरे के साथ रहने का समझौता हो गया था। इसके बाद ही दम्पति साथ में रह रहे थे, बावजूद उन दोनों में झगड़ा होता रहता था। इसी के चलते आज सुशील ने इस घटना को अंजाम दिया है।
दीपक
