लखनऊ(हि.स.)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर बुधवार को हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और पार्टी से जुड़े सभी विधान परिषद सदस्यों का रहना हुआ।
बैठक के अंत में 15 जुलाई को पंचायत व ब्लाक प्रमुख चुनावों में हुई अराजकता के खिलाफ तहसील केन्द्रों पर होने वाले प्रदर्शन को जोरदार तरीके से करने पर सभी ने अपना पक्ष रखा।
सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने प्रदर्शन को जोरदार तरीके से करने और इसमें नौजवान की बेरोजगारी, गरीबों की बदहाली, किसानों के गेहूं धान मूल्यों का ना मिल पाना, महिलाओं एवं दलितों के साथ हो रहे अत्याचार जैसे मुद्दों को भी उठाने को लेकर अपनी बातों को रखा।
समाजवादी पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को आज शाम मिलकर ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम बना। जिससे पुलिस महानिदेशक को प्रदेश में अराजकता के माहौल से वाकीफ कराया जा सके।
बैठक में मौजूद रहे विधान परिषद सदस्यों ने अंतिम में अपने बिन्दुओं की ओर वरिष्ठ पदाधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया। प्रदेश के समस्त जनपदों में 15 जुलाई को सुबह नौ बजे तहसील केन्द्रों पर होने वाले प्रदर्शन को लेकर तैयारियों से उन्हें रुबरु कराया।
