Saturday, March 7, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : निवेश के नाम दो सौ व्यक्तियों से करोड़ों की जालसाजी...

लखनऊ : निवेश के नाम दो सौ व्यक्तियों से करोड़ों की जालसाजी करने वाले दो जालसाज गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। विभूतिखंड थाना पुलिस ने रविवार को दो शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। शेयर मार्केटिंग के माध्यम से निवेशकगणों को ज्यादा मुनाफा का लालच देकर करोड़ों रुपये की जालसाजी कर चुके हैं। 

पुलिस उप आयुक्त चारू​ निगम ने बताया कि विभूतिखंड प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने वांछित अभियुक्त गोरखपुर निवासी संदीप मौर्य और लखनऊ के इन्दिरानगर निवासी अविरल वर्मा को दबोचा है। 

एसीपी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त संदीप ने बताया कि उसका एक फरार साथी मोहित श्रीवास्तव के साथ मिलकर मौर्या इंटरप्राइजेज के नाम से एक कंपनी चलाते हैं। यह लोग शेयर मार्केटिंग के माध्य से निवेशकगणों को ज्यादा मुनाफा का लालच देकर करोड़ों की जालसाजी कर चुके हैं। अब तक उन लोगों ने दो सौ व्यक्तियों से धोखाधड़ी करके पांच करोड़ रुपये ठग चुके हैं। दोनों अभियुक्तों को जेल भेजकर फरार मोहित श्रीवास्तव की तलाश के लिए टीम लगी हुई है। 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular